totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>||श्राद्ध काल,विधि तथा स्थान||
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
||श्राद्ध काल,विधि तथा स्थान||
 
Posted by: vicky21
2014-09-08 12:10:40
1220 Views
Comments : 0
 
विभिन्न पुराणों में श्राद्ध की विधि के बारे में विवरण किया गया हैं. श्राद्ध कब, कैसे, कहां, किस स्थान, तथा किस काल में करना उचित होता हैं
1.कूर्मपुराण के अनुसार दूसरे की भूमि पर श्राद्ध नहीं करना चाहिये। जंगल, पर्वत, पुण्यतीर्थ और देवमन्दिर – ये दूसरे की भुमि में नहीं आते, क्योंकि इनपर किसी का स्वामित्व (अधिकार) नहीं होता हैं।
2.स्कन्दपुराण के अनुसार श्राद्ध में पितरों की तृप्ति ब्राह्मणों के द्वारा ही होती है। जो अज्ञानी मनुष्य अपने घर श्राद्ध करके फिर दुसरे घर भोजन करता है, वह पाप का भागी होता है और उसे श्राद्ध का फल नहीं मिलता है।
3.वराहपुराण के अनुसार श्राद्ध काल में आये हुए अतिथि का अवश्य सत्कार करना चाहिए। उस समय अतिथि का सत्कार न करने से वह श्राद्ध कर्म के सम्पूर्ण फल को नष्ट कर देता है।
4. महाभारत, के अनुसार श्राद्ध में पहले अग्नि को ही भोग अर्पित किया जाता है। अग्नि में हवन करने के बाद जो पितरों के निमित्त पिण्डदान किया जाता है, उसे राक्षस दूषित नहीं करते।
5.मनुस्मृति के अनुसार एक हाथ से लाया गया जो अन्न (अन्नपात्र) ब्राह्मणों के आगे परोसा जाता है, उस अन्न को राक्षस छीन लेते हैं। श्राद्ध के पिण्डों को गौ, ब्राह्मण या बकरी को खिला दे अथवा अग्नि या पानी में छोड़ दे। रात्रि में श्राद्ध नहीं करना चाहिये, उसे राक्षसी कहा गया है। दोनों सन्ध्याओं में तथा पूर्वाह्णकाल में भी श्राद्ध नहीं करना चाहिये।
6.ब्रह्मपुराण के अनुसार वस्त्र के बिना कोई क्रिया, यज्ञ, वेदाध्ययन और तपस्या नहीं होती हैं। अतः श्राद्ध काल में वस्त्र का दान विशेष रुप से करना चाहिये।
7.लघुयमस्मृति के अनुसार श्राद्ध और हवन के समय तो एक हाथ से पिण्ड एवं आहुति दे, पर तर्पण में दोनों हाथों से जल देना चाहिये।
8.पद्मपुराण के अनुसार जो सफेद तिलों से पितरों का तर्पण करता है, उसका किया हुआ तर्पण व्यर्थ होता है ।
9.सकन्दपुराण के अनुसार श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त पवित्र हैं – दुहितापुत्र, कुतपकाल (जब सूर्य का ताप घटने लगता है, उस समय का नाम है ‘कुतप’) तथा तिल।

Tags:- Shradh, Bhakti, Shradh Dates, Shraddh Day, Brahmpuran, Skandpuran, Manusmiriti, Mahabharat, पद्मपुराण, श्राद्ध, श्राद्ध काल, श्राद्ध विधि, लघुयमस्मृति
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved